गुरुवार, 26 जनवरी 2017

चोरी हुए एंड्रायड स्मार्टफोन की लोकेशन का चंद सेकेंड्स में ऐसे लगाएं पता

इसके लिए आपको सबसे पहले एंड्रायड स्मार्टफोन में गूगल सेटिंग्स पर जाना है। सिक्योरिटी आइकन पर जाकर आपको locate the device ऑप्शन को ऑन करना होगा। इस ऑप्शन से आप अपने खोए हुए फोन को ढूंढ सकते हैं।
कैसे करें कम्प्यूटर से अपना फोन ट्रैक

इसके लिए ब्राउजर ओपन कर एंड्रायड डिवाइस मैनेजर पर जाएं। यहां आपको अपने जीमेल अकाउंट को लॉगइन करना होगा। 

ध्यान रहे कि यहां आपको वही इमेल आईडी डालनी होगी, जो आपके फोन में गूगल प्ले स्टोर लॉगइन करने के लिए आपने डाली थी। इसके बाद एक मैप शो होगा। 

यह आपके एंड्रायड फोन को ट्रैक करेगा और उसकी लोकेशन दिखा देगा। जिस जगह पर आपका फोन होगा, उस जगह का पूरा पता बता देगा।

 इसके अलावा तीन यहां तीन ऑप्शन ring, lock and erase भी दिए गए होंगे। ring ऑप्शन प्रेस करने पर आपका फोन लोकेट होने पर रिंग करेगा। lock ऑप्शन पर क्लिक करने पर स्क्रिन पर पासवर्ड डालना होगा। erase ऑप्शन का इस्तेमाल करके एंड्रायड फोन में से आपका सभी निजी डाटा डिलीट हो जाएगा। -
                                   

                                             कम्प्यूटर से अपना फोन ट्रैक
                                                         Click

कोई टिप्पणी नहीं: