शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

व्हाट्सएप पर आए इस फॉरवर्डेड मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, जिससे यूजर का डाटा हैक किया जा सके.

व्हाट्सएप पर हैकर्स अटैक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वो हर दिन कोई न कोई ऐसी तरकीब ढूंढ ही निकालते हैं, जिससे व्हाट्सएप यूजर का डाटा हैक किया जा सके -

दरअसल, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू होने के बाद से ही यूजर्स को इससे जुड़े इनविटेशन लिंक आ रहे हैं। ये लिंक हैकर्स द्वारा भेजे जा रहे हैं। इनसे यूजर की जानकारी लीक हो सकती है।

क्या है ये ?

अगर कोई यूजर व्हाट्सएप पर इनविटेशन लिंक पर क्लिक करता है, तो यूजर एक वेबपेज पर redirect हो जाता है, जहां वीडियो कॉलिंग फीचर को एक्टिव करने वाला पेज दिया गया है। हालांकि, यह पेज बिल्कुल फेक है। अगर यूजर यहां अपनी डिटेल्स डालता है, तो वो जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाती है। ऐसे में हम यूजर्स को सुझाव देते हैं कि वो इन लिंक्स पर क्लिक न करें।

इससे पहले भी व्हाट्सएप पर दो वायरस स्क्रॉल कर रहा था। इसके लिए आईबी और रॉ ने रक्षा संस्थानों और सुरक्षाकर्मियों को आगाह भी किया था। यह वायरस यूजर्स की निजी जानकारी, रक्षा से जुड़ी जानकारी और बैंकिंग डाटा को चुरा सकते हैं। इनमें से एक वायरस का नाम NDA है तो दूसरे का नाम NIA है। आपको बता दें कि यह वायरस जांच और नेवी एजेंसी के नाम पर बनाए गए हैं। ऐसे में इन्हें लेकर किसी तरह से गुमराह न हो। इनसे जुड़े मैसेज अगर आपके व्हाट्सएप पर आते हैं, तो उन्हें क्लिक न करें। साथ ही इन्हें डिलीट कर दें।

कोई टिप्पणी नहीं: